एक झूठ – 4

कलायन पत्रिका

एक झूठ

मथुरा कलौनी

‘अच्छा जानकी, एक बात बताओ। अभी जो परिस्थिति मैंने बाताई है, उसमे तुम मुझसे प्यार करने लगोगी या नहीं?’

‘पहले आप बताइये।’ जानकी ने कहा था।

‘मैं क्या बताऊँ?’ मैंने पूछा था। जान कर अनजान बनते हुये।

‘उस परिस्थिति में आप मुझसे प्यार करने लगते या नहीं?’ शब्दों में लटकते हुये जानकी ने पूछा था।

अब मैं उसे अपने मामा-चाचा, भाई-बहन की बात क्या बताता। मैंने उत्तर दिया था,

‘मैंने यह प्रश्न ही इसलिये पूछा है कि यह संभव है। कम से कम मेरी ओर से। तुम्हार बात तुम बताओ।’

‘मैं क्या बताऊँ?’ उसने कहा था। जैसे मुझसे कह रही हो कि मेरे इस ‘मैं क्या बताऊँ’ में तुम अपने मन की बात खोज सकते हो खोज लो।

‘जो तुम्हारी समझ में आता है, बताओ।’ मैंने उसे प्रोत्साहित करते हुये कहा।

‘हो सकता है जो आप कह रहे हैं वह संभव हो।’ जानकी ने कहा था और कहने के साथ उसने अपनी आँखें झुका ली थीं।

उसका चेहरा रक्तिम हो रहा था। शायद वह नहीं चाहती थी कि उसके मन के भाव मैं उसके चेहरे पर पढ़ूँ, इसीलिये वह ‘अभी मैं चलती हूँ’ कह कर झट से उठ खड़ी हुई थी। मैं भी उसके साथ उठ गया था। पल के शतांश भर के लिये वह ठिठकी खड़ी रही, जिस समय मैंने उसका हाथ अपने हाथ में ले लिया था और उसके साथ ही वह मुझसे आलिंगनबद्ध हो गई थी।

उन लोगों के नैनीताल से जाने के बाद, एक-दो दिन में ही मुझे जानकी का पत्र मिला था। उसने पूछा था कि वह मेरे प्रति क्यों आकर्षित हो रही है जब कि वह मनमोहन से प्रेम करती है! मनमोहन के साथ तो उसका व्यवहार बातों तक ही सीमित था, लेकिन मेरे साथ तो वह बहुत आगे बढ़ गई थी। पत्र के अंत में जानकी ने हमारे संबंध के औचित्य पर भी शंका प्रकट की थी।

इसके बाद उसका दूसरा पत्र नहीं आया। ऐसा नहीं कि मुझे उसके दूसरे पत्र की प्रतीक्षा नहीं थी। प्रतीक्षा थी। स्वभावत: मैं जानकी को लेकर सपने देखने की बेवकूफी तो नहीं कर सकता था। हाँ, मुझे यह चिंता अवश्य थी कि कहीं जानकी मनमोहन को ले कर बचपना न कर बैठे। इसलिये जानकी का पत्र न आने पर मुझे बेचैनी हुई थी। दूसरी और महत्वपूर्ण बात यह थी कि वे लोग मेरे अच्छे ग्राहक थे। नैनीताल में बड़ी तगड़ी प्रतिद्वंद्विता रहती है। अपने बँधे-बँधाये ग्राहक खोना कोई नहीं चाहता है।

दो-तीन महीने तो ऐसे ही बीत गये। फिर मैंने मिस्टर पंडित को लिखा कि इस गर्मी के सीजनकी बुकिंग के लिये पत्र आ रहे हैं। यदि वे लोग आ रहे हैं तो मैं अपना होटल उनके लिये ही बुक करना चाहूँगा, क्यों कि वे लोग मेरे पुराने, नियमित और अच्छे ग्राहक हैं। फिर परिवार की कुशलक्षेम के साथ मैंने जानकी की कुशलक्षेम भी पूछी थी। उत्तर मिस्टर पंडित ने ही दिया था। मेरे पत्र के लिये उन्होंने मुझे धन्यवाद दिया था। लिखा था ‘हम लोग कुशपूर्वक हैं’। इस ‘हमलोग’ में जानकी के साथ उनके परिवार के सभी सदस्य आ गये थे। उन्होंने मई की 7 तारीख से 10 तारीख तक होट की बुकिंग के लिये भी लिखा था। मैंने बुकिंग पक्की करके, इस आशय का पत्र लिख भेजा था। जिसका उत्तर नहीं आया था।

खैर, मई की 7 तारीख की सुबह वे लोग पहुँच गये थे। मैं उनको लेने बस अड्डे गया था। बस अड्डे से वापस होटल आते समय जानकी अपनी माँ-बहन के साथ ही रही थी। पिछली बार की तरह दो कदम ठिठक कर मेरे साथ नहीं हुई।

होटल पहुँच कर वे लोग अपना सामान खोलने लगे और मैंने चाय भिजा दी। मैं नीचे रेस्तारॉ में ही बैठा रहा। आशा थी कि शायद पहले की तरह जानकी मेरे साथ चाय पीने नीचे आये। सीढ़ियों से पहले अंजना उतरी थी। आते ही उसने कहना आरंभ किया था,

‘द्वारका जी आपको एक ताजा खबर सुनाती हूँ, जानकी दीदी…’ वह अपनी बात पूरी नहीं कर पाई थी। जानकी ने, जो उसके पीछे ही सीढ़ियाँ उतर रही थी , उसे डाँट कर चुप करा दिया था।

Powered By Indic IME