Home
विविधा
गनेश और मीनाक्षी
गनेश और मीनाक्षी – पहले आप – 2

गनेश और मीनाक्षी – पहले आप – 2

कलायन पत्रिका


गनेश और मीनाक्षी – पहले आप

मथुरा कलौनी


गनेश जो तुम कहना चाहती थीं वह ईमेल से भेज देना।
मीनाक्षी वेरी फनी।
मीनाक्षी याद रहेगा
गनेश अवश्य याद रखना।
मीनाक्षी चलती हूँ।
गनेश जो तुम कहना चाहती थीं वह ईमेल से भेज देना।
मीनाक्षी वेरी फनी।
गनेश तुम तो बुरा मान गर्इं
मीनाक्षी जी नहीं, मैं बुरा नहीं मान रही।
गनेश देखो-देखो झूठ मत बोलो।
मीनाक्षी लो, मैं क्यों झूठ बोलने लगी
गनेश सच कहती हो? देखो तुम्हें बुरा तो अवश्य लगा है।
मीनाक्षी न तो मुझे बुरा लगा है और न ही मैं बुरा मान रही हॅूं।
गनेश एक ही बात हुई न?
मीनाक्षी क्या एक ही बात हुई?
गनेश बुरा मानना और बुरा लगना।
मीनाक्षी तुम जैसा समझो।
गनेश तुम सचमुच बुरा मान गई।
मीनाक्षी अब तुम्हारी बात का क्या बुरा मानना!
गनेश ये हुई न बात।
मीनाक्षी तुम्हारे जैसे गोबर-गणे”ा का क्या बुरा मानना!
गनेश मीनाक्षी, तुम… तुम…
मीनाक्षी क्या हुआ, अब तुम बुरा मान गये?
गनेश मेरा नाम गनेश है।
मीनाक्षी हाँ तो मैंने तुम्हारा नाम कहाँ लिया। वैसे गोबर-गणेश तुम्हारे नाम का एक सटीक विशेषण है।
गनेश थैंक्यू।
मीनाक्षी हिंदी में बोलो।
गनेश धन्यवाद।

पीछे      आगेपढ़े

Powered By Indic IME