श्री वी. के. अग्रवाल
बीएचईएल, भोपाल में उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत होने के साथ-साथ मध्यप्रदेश भारत स्काउट एंड गाईड्स के सहायक राज्य आयुक्त भी हैं ! वे प्रकृति और युवाओं से गहरे रूप में जुड़े हैं और युवा वर्ग के प्रति उनमें गहरी संवेदना है! विगत 30 वर्षो से उन्होंने सामाजिक और सामुदायिक कल्याण के कई कार्यक्रमों को हाथ में लिया है और उन्हें आगे बढ़ाया है !






