Home
कहानी
संक्षिप्त परिचय
संक्षिप्त परिचय-9

संक्षिप्त परिचय-9

प्रेमचंद

जन्म – 31 जुलाई 1880 निधन – 8 अक्टूबर 1936

प्रेमचंद का लड़कपन संघर्ष में बीता। ट्यूशन कर करके उन्होंने मैट्रिक पास किया और स्कूल-मास्टरी करते हुए बी ए तक पढ़ाई की। पिता ने कम उम्र में ही उनकी एक बेमेल शादी कर दी । कटु अनुभवों के बाद जब पहली पत्नी सदा के लिए मायके चली गई तो प्रेमचंद ने एक बाल विधवा से दूसरी शादी की, जिसके साथ जीवन कुछ स्थिर हुआ। भयंकर गरीबी से जूझते हुए तेरह वर्ष की उम्र से ही प्रेमचन्द ने लिखना आरंभ कर दिया था, तथा वे मरते दम तक लिखते रहे।

उनका जीवन गरीबी और विषमताओं से भरा था, पर प्रकृति से वे हँसमुख थे। अपनी रचनाओं के द्वारा उन्होंने भारतीय समाज की समस्याओं को उभारा है तथा समस्याओं का समाधान भी प्रस्तुत करने का प्रयत्न किया है।

उनके प्रमुख उपन्यास हैं सेवासदन, कर्मभूमि, गबन, रंगभूमि, निर्मला और गोदान। उनकी प्रमुख कहानियाँ हैं कफन, पंच परमेश्वर, ईदगाह, पूस की रात, बड़े भाईसाब, शतरंज के खिलाड़ी आदि।

उनकी रचनाओं पर कई फिल्में बनी है जिनमें सत्यजित राय के निर्देशन में बनी शतरंज के खिलाड़ी और सद्गति प्रमुख हैं।

शिवन कृष्ण रैणा

जन्म – 22.4.1942
शिक्षा – एम ए हिन्दी, एम ए अँग्रेजी, पी एच डी।
14 पुस्तकें और 100 शोध पत्र प्रकाशित।
भाषा ज्ञान – हिन्दी, अंग्रेजी, कश्मीरी, उर्दू और राजस्थानी
अनुभव – 34 वषों तक स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यालयों में अध्यापन।
सम्मान – उ प्र, बिहार, राजस्थान और केंद्र सरकार द्वारा सम्मानित।
निवास- अलवर, राजस्थान

उनकी रचनाओं पर कई फिल्में बनी है जिनमें सत्यजित राय के निर्देशन में बनी शतरंज के खिलाड़ी और सद्गति प्रमुख हैं।

मनोज भावुक

जन्म –
2 जनवरी 1976, कौसड़, सिवान, बिहार। सम्प्रति – प्लांट मैनेजर, लंडन यूके। इसके पहले यूगांडा।
प्रकाशित पुस्तक – तस्वीर जिन्दगी के (गजल-संग्रह)प्रकाश्य –
जिनिगी रोज सवाल (कविता-गीत संग्रह)। भोजपुरी सिनेमा के विकास-यात्रा । भोजपुरी नाटक के विकास-यात्रा( शोध-पत्र)। भउजी के गाँव (कहानी-संग्रह) । बादलों को चीरते हुए (अफ्रिका एवं यूरोप प्रवास की डायरी) । रेत के झील (गजल-संग्रह)।अन्य कलात्मक सक्रियता-
रंगमंच, आकाशवाणी, दूरदर्शन, फिल्म में बतौर अभिनेता, गीतकार, पटकथा लेखक।
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचो से काव्य-पाठ, व्याख्यान एंव भाषण।
भारतीय रेडियो, दूरदर्शन और समाचार पत्र के अलावा बीबीसी लंडन से भी साक्षात्कार प्रकाशित-प्रसारित ।
यूके की हिन्दी पत्रिका पुरवाई और मॉरिशस की पत्रिका बसंत तथा विश्वजाल मेंं भी रचनायें पंकाशितसम्बद्धता-
राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व भोजपुरी सम्मेलन (इंग्लैण्ड) । संस्थापक, भोजपुरी एसोशिएसन ऑफ युगाण्डा,पूर्वी अफ्रिका । पूर्व प्रबंध मंत्री, अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन, पटना । भोजपुरी की लगभग सभी संस्थाओं व पत्र-पत्रिकाओं से जुडाव ।
सम्मान-पुरस्कार-
सिनेहस्ती गुलजार और ठुमरी साƒााज्ञी गिरिजा देवी के हाथों भारतीय भाषा परिषद सम्मान 2006 (भोजपुरी साहित्य के लिए) । बिहार कलाश्री पुरस्कार(रंगमंच), गिरिराज किशोरी कविता पुरस्कार (कविता) आदि ।

Powered By Indic IME