Home
कहानी
संक्षिप्त परिचय
संक्षिप्त परिचय-1

संक्षिप्त परिचय-1

डा. प्रीतिश्री. ‘कबीर’

12 वर्षों तक कालेज में अध्यापन के पश्चात् साहित्य सेवा हेतु रचनात्मक लेखन तथा पत्रकारिता से संलग्न।

गोपाल चतुर्वेदी

व्यंग्य लेखन के लिए हिन्दी अकादमी, दिल्ली का साहित्यकार सम्मान 1995-1996। जानी मानी स्तरीय पत्रिकाओं में स्तंभ लेखन। व्यंग्य की सात पुस्तकें प्रकाशित।

विमला कलौनी

11 वर्षेां से हिन्दी और पाकशास्त्र का अध्यापन। पाकशास्त्र में बचपन से रुचि। एक साल तक कारपोरेट केटरिंग। उत्तर भारतीय और विशिष्ट दक्षिण भारतीय व्यंजनों में दक्षता।

बलराज के एन

कर्नाटक चित्रकला परिषद से फाईन आर्टस में डिग्री। बंगलौर के जानेमाने कार्टूनिस्ट और शिल्पकार। शिल्पकला का शिक्षण। स्वतंत्र कलाकार। नाटकों में अभिनय। कर्नाटक कार्टून एसोसिएशन द्वारा सम्मानित। समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में नियमित रुप से कार्टून और रेखाचित्रों का प्रकाशन। कई प्रदशनियाँ। इस पत्रिका के चित्रकार तथा कार्टूनिस्ट।

डा. सुमन मेहरोत्रा

पूर्व-प्राचार्या जयाचार्य महाविद्यालय। अध्यक्षा राज. लेखिका साहित्य संस्थान।

मधुर शास्त्री

श्रीराम एजू. फाउन्डेशन की शिक्षण संस्था में 34 वर्ष अध्यापनोपरांत 1990 में सेवानिवृत। हिन्दी आकदमी द्वारा श्रेष्ठ साहित्यकार सम्मान। देश की अन्य अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत। अनेक काव्य, लेख निबंध संग्रहादि प्रकाशित। कविसम्मेलनों में श्रेष्ठ गीतकार के रुप में प्रतिष्ठित।

श्रीराम परिहार

शासकीय स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में हिन्दी के प्राध्यापक। ‘मैं मूलत: ललित निबंध लिखता हूँ।

नीलम राकेश

कार्यक्षेत्र – लेखन, संपादन और समाज सेवा। समाज सेवा और बाल साहित्य के लिए सम्मानित। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के लिए कहानियाँ और लेख। एक कहानी संग्रह प्रकाशित और एक प्रकाशनाधीन। *

Powered By Indic IME