संक्षिप्त परिचय-2

परवीना शर्मा

कई स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित। काव्य संग्रह ‘उदासी का सबब’ प्रकाशित। ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से सम्बध्द।

यश मालवीय

प्रयाग विश्वविद्यालय से स्नातक। साहित्य की विभिन्न विधाओं में लेखन। एक गीत संग्रह प्रकाशित। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा निराला सम्मान से सम्मानित।

कमलेश्वर

हिन्दी क्षेत्र में एक विश्वविख्यात नाम। 10 कथा संग्रह, 10 उपन्यास ओर विविध विषयों पर अनेक पुस्तकें प्रकाशित। देश की कई प्रमुख पत्रिकाओं का तथा दो समाचार पत्रोंं का संपादन।भारतीय दूरदर्शन के पूर्व एडिशनल डायरेक्टर जनरल। लगभग 100 हिन्दी फिल्मों का लेखन। टीवी के लिए कई चर्चित और विख्यात सीरियल तथा वृत्तचित्र।

प्रमुख कृतियाँ

कहानी संग्रह – राजा निरबंसिया, कस्बे का आदमी, खोई हुई दिशाएं, मांस का दरिया, कोहरा

उपन्यास – एक सड़क सत्तावन गलियाँ, लौटे हुए मुसाफिर, काली आंधी – इस पर आंधी फिल्म आधारित।

चंद्रशेखर दूबे

लोक-साहित्य, लोक संस्कृति व लोक-जीवन आदि के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित व्यक्तित्व।
चार कहानी संग्रह, छह उपन्यास, और अन्य कृतियाँ, कुल मिला कर बीस पुस्तकें प्रकाशित और चर्चित।पुरस्कार और सम्मान – बागेश्वरी पुरस्कार – 1993, निर्मलपुरस्कार – 1994 विश्वनाथ सिंह प्रादेशिक पुरस्कार – 1994 तथा अक्षर आदित्य सम्मान -1999
संप्रति – स्वतंत्र लेखन।

डॉ. सुनीता शर्मा

प्रकाशित पुस्तकें : चार काव्य-संग्रह, दो उपन्यास, और एक निबंध-संकलनपुरस्कार और सम्मान – हिन्दी अकादमी दिल्ली का ‘साहित्यिक कृति’ पुरस्कार – 1994-95, मानव संसाधन विकास मंत्रालय’ का ‘ अहिंदी हिंदी लेखक’ पुरस्कार 1995-96, समाज सेवा के लिए ‘कलम का सिपाही’ (1998), ‘आराधक श्री’ (1998), मातृ श्री (1999), पंजाब कला साहित्य अकादमी (पंकस) (1999), ठाकुर वेद राम राष्ट्रीय पुरस्कार (1999) पुरस्कारों से सम्मानित।

अनुराग पाण्डेय

स्नातक- सॉफटवेयर टेक्नोलॉजी। देश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित।

Powered By Indic IME