होली खेलिए प्राकृतिक रंगों के साथ
1- सूखे पीले रेग के लिए
एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच आटा, टेलकम पाउडर के साथ मिला लें।
2- गीले पीले रंग के लिए
एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच आटा पानी में घोल लें।
3- गीले लाल रंग के लिए
चूना और हल्दी मिलाएं। जब गहरा लाल रंग निखर आए तो बेसन मिलाएं और मिक्सचर को पानी में घोल लें।
4- गीले मेजेंटा रंग के लिए
बीटरूट को काट कर पानी में कुछ घंटों के लिए छोड़ दें ।
फूलों और फलों के साथ प्रयोग कीजिए आपको और भी बहुत से मनभावन रंग मिल जाएँगे। केवल प्राकृतिक रंग ही खेलें। पर्यावरण को दूषित न करें।
————————-
पीछे