महेश चंद्र द्विवेदी
जन्मतिथि – 7, जुलाई, 1941
शिक्षा- एम.एस.सी./भौतिकी/लखनऊ विश्वविद्यालय/ गोल्ड मेडलिस्ट/; एम.एस.सी./ सोशल प्लानिंग/, लंदन स्कूल आफ इकोनोमिक्स, लंदन
मास्टर इन पब्लिक एडमिनिस्टेशन विशारद।
1961 -1962 – अध्यापन। 1963-वैज्ञानिक, डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन। 1963-2001 – आई. पी. एस.-पुलिस महानिर्देशक पद से सेवा निवृत्त
1998 – ‘श्री महेश चंद्र द्विवेदी ज्ञान प्रसार संस्थान’ के अंतर्गत नि:शुल्क विद्यालय, वाचनालय एवं साहित्यिक गोष्ठियों का संचालन ।1996 – रेडियो पर हिंदी कहानियों का प्रसारण। 1998 – बी. बी. सी. बरमिंघम में साक्षात्कार एवं काव्य पाठ
1994 – मंचीय कवि – भारत, इंग्लैंड एवं अमेरिका।
लेखन – हिंदी एवं अँग्रेज़ी में अनवरत लेखन – राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पत्र- पत्रिकाओं में प्रकाशन।
प्रकाशित रचनाएँ – उर्मि – उपन्यास। सर्जना के स्वर – कविता संग्रह।
एक बौना मानव – कहानी संग्रह। सत्यबोध – कहानी संग्रह। क्लियर फंडा व्यंग्य संग्रह। भज्जी का जूता – व्यंग्य संग्रह।
पुरस्कार एवं सम्मान –
सराहनीय सेवाओं हेतु पुलिस पदक। विशिष्ट सेवाओं हेतु राष्ट्रपति का पदक।
मानवाधिकार संरक्षण समिति, छत्तीसगढ़ – भारतश्री। आल इंडिया कान्फरेंस आफ इंटेलेक्चुअल्स – यू. पी. रत्न।
और भी अनेक पुरस्कार और सम्मान।