हमको तो हमारा हिन्दुस्तान चाहिए
फुलों वाली घाटी का मकान चाहिए
हँसता मुस्कुराता सा किसान चाहिए
मिटे देश पर वो जवान चाहिए
हिन्दू चाहिए न मुसलमान चाहिए
एकता से गूंजे हुए प्राण चाहिए
शंखनाद के सेग अजान चाहिए
हमको तो हमारा हिन्दुस्तान चाहिए
तुलसी संग कबीर चाहिए
राम के संग रहीम चाहिए
गीता के संग कुरान चाहिए
हमको तो हमारा हिन्दुस्तान चाहिए
जो जन्माए भगत सिंह और अशफाक को
जिनके गर्भ में ही देश प्रेम पाठ हो
ऐसी माताओं का योगदान चाहिए
हमको तो हमारा हिन्दुस्तान चाहिए
एकता के प्राण हिन्दुस्तान के लिए
माँ भरती की आन व शान के लिए
इस देश के संविधान के लिए
हमको तो अखण्ड हिन्दुस्तान चाहिए
हमको तो हमारा हिन्दुस्तान चाहिए