आकांक्षा यादव
30 जुलाई 1982 को सैदपुर-गाजीपुर में जन्मी आकांक्षा यादव बहुविध व्यक्तित्व को अपने में समेटी हुई हैं। संस्कृत में एम0ए0 की उपाधि प्राप्त आकांक्षा जी वर्तमान में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, नरवल कानपुर नगर में प्रवक्ता (संस्कृत) के पद पर कार्यरत हैं। साहित्यिक सरोकारों से अटूट लगाव रखने वाली आकांक्षा जी एक लेखिका व कवयित्री भी हैं। कादम्बिनी और दैनिक जागरण में कविताओं के प्रकाशन से रचनाधर्मिता की शुरुआत करने वाली आकांक्षा यादव की कविताएँ, लेख और लघु कथाएँ देश की विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। तथा एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित काव्य संकलनों में आपकी कविताएँ स्थान बना चुकी हैं।
सम्मान:
इन्द्रधनुष साहित्यिक संस्था, बिजनौर द्वारा “साहित्य गौरव” व “काव्य मर्मज्ञ”, राष्ट्रीय राजभाषा पीठ इलाहाबाद द्वारा “भारती ज्योति”, श्री मुकुन्द मुरारी स्मृति साहित्यमाला, कानपुर द्वारा “साहित्य श्री सम्मान”, मध्य प्रदेश नव लेखन संघ द्वारा “साहित्य मनीषी सम्मान”, छत्तीसगढ़ शिक्षक-साहित्यकार मंच द्वारा “साहित्य सेवा सम्मान”, आसरा समिति मथुरा द्वारा “ब्राज शिरोमणि”, देवभूमि साहित्यकार मंच, पिथौरागढ़ द्वारा “देवभूमि साहित्य रत्न”, ऋचा रचनाकार परिषद्, कटनी द्वारा “भारत गौरव”, ग्वालियर साहित्य एवं कला परिषद्, ग्वालियर द्वारा ” शब्द माधुरी” सम्मान एवं भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा “वीरांगना सावित्रीबाई फुले फेलोशिप सम्मान’ इत्यादि प्रमुख हैं।
सम्पर्क: kk_akanksha@yahoo.com






