संक्षिप्त परिचय-3

कुसुमलता नैयर

अनेक साहित्यिक और समाज सेवी संस्थाओं से जुड़ी हुई। सांस्कृतिक और आदिवासी जीवन संबंधी कई वृत्तचित्र। एक उपन्यास प्रकाशित। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लेख, कविता और निबंध प्रकाशित। रेडियो में कहानी, लेखादि प्रसारण। भारतमाता पुरस्कार से सम्मानित।

उर्मिला शिरीष

अब तक लगभग पाँच दर्जन कहानियाँ विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित, आकाशवाणी से प्रसारित। कुछ कहानियों का अंग्रेजी तथा उर्दू में अनुवाद। छह कहानी संग्रह प्रकाशित।पुरस्कार तथा सम्मान :
समर साहित्य पुरस्कार – 1999,
रत्न भारती पुरस्कार – करवट कला परिषद,
शब्द शिल्पी सम्मान – अभिनव कला परिषद,
काशीबाई मेहता पुरस्कार – 2000 ।

कुसुमलता नैयर

महाराजकृष्ण भरत एम.ए.(1985), एम.फिल(1994), बी.एड.(1993)-सभी कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर से प्रथम श्रेणी में। डॉ. भीमराव अंबेदकर विश्वविद्यालय आगरा से पीएच.डी.। आतंकवाद, विस्थापन और कविता : संदर्भ कश्मीर पर अध्ययन।
कार्यक्षेत्र
अध्यापन, संपादन एवं लेखन; कविता, कहानी, डायरी, समसमायिक लेखन
प्रकाशन
– फरन में छिपाये तिरंगा भूमिका : श्री अटल बिहारी वाजपेयी।
– नींव! तुझे नमन (कविता संग्रह, शीघ्र प्रकाश्य)
– कश्मीर का अनकहा सच (जम्मू-कश्मीर पर लेखमाला संकलन) -अप्रकाशित। पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन – 150 से अधिक लेख जम्मू-कश्मीर तथा अन्य समासमयिक एवं साहित्यक विषयों पर प्रकाशित।
सम्मान, पुरस्कार
– महामहिम राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित।
– विशिष्ट प्रतिभा के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में राष्ट्रनेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा मार्च 1994 में प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

समिता राठौर

बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न, बंगलौर की युवा कार्टूनिस्ट।
बंगलौर की संस्था ‘कार्टूनिस्ट युनानिमस’ की संस्थापक सदस्य। मॉडलिंग, नाटक, और कई हिन्दी टीवी सीरियलों में अभिनय के दौर से गुजरते हुए एडवर्टाइजिंग में गहरा अनुभव हासिल किया और संप्रति अपनी एडवर्टाइजिंग एजेंसी की कर्ताधर्ता।
कार्टून प्रदर्शनियों में अपनी कार्टून कृतियाँ प्रदर्शित करती रहती हैं।

सुषमा अग्रवाल

इन्होंने बी एस सी गणित व एल एल बी में शिक्षा प्राप्त की है। देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में इनकी अनेक कहानियाँ, कविताएँ, गीत व गजलें प्रकाशित हुई हैं। इनकी रचनाओं का आकाशवाणी कोटा से नियमित प्रसारण होता है।

Powered By Indic IME